*जिंदगी का सफर* ✍🏽 *बिपिन कुमार चौधरी* आने वाले पल से यहां हर कोई बेखबर है, कहीं जिंदगी में काश, कहीं पर अगर है, बावजूद इसके चलना सभी को इस डगर है, भैया, इसी का नाम जिंदगी का सफर है... एक पल में आती खुशियां एक पल कहर है, सुख दुःख के चौराहों से भरा यह डगर है, अमृत की तलाश में मिलता बहुत जहर है, भैया, इसी का नाम जिंदगी का सफर है... क्षणिक खुशी की खातिर तबाह कई पहर है, अपने देते धोखा, मिलता नया हमसफर है, बढ़ जाते जो लोग आगे, छूटता वह रिश्ता अक्सर है, भैया, इसी का नाम जिंदगी का सफर है, तरक्की की आंधी में गांव बन हमारा शहर है, सुविधाएं बेशुमार, लापता सुकून वाला पहर है, जिनके लिए लूट गया इंसान, वही मचा रहा कहर है, भैया, इसी का नाम जिंदगी का सफर है,