सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आत्महत्या लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

५९. आज फ़िर एक तूफ़ान आया है ... @

आज फ़िर एक तूफ़ान आया है ... ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी आज फ़िर एक तूफ़ान आया है, ख़ून-पसीने से सींची गई अरमान सिसक रही है, जिंदगी में घुटन-पीड़ा का उफान आया है, अन्नदाता के उम्मीदों को श्मशान बनाया है, आज फ़िर एक तूफ़ान आया है ... जिन पर बीत रही उनका हाले दिल क्या बताऊँ, ख़ुद के हलक से नेवाला गटकना हो रहा मुश्किल, उस महापुरुष को नेवाला कैसे खिलाऊँ, माँ धरा रो रही, आसमां भी रो रहा है, ऐसा यह वक्त हैवान आया है, आज फ़िर एक तूफ़ान आया है ... जिस हरियाली को देख सीना चौड़ा हो जाता था, प्रकृति के कहर ने दिल पर हथौड़ा चलाया है, आंखो के सैलाब से आत्मा रो रही है, आश्रितों की उदासी, महाजन के तगादे ने आत्महत्या का पैगाम लाया है, आज फ़िर एक तूफ़ान आया है... ऊपर का भगवान रूठा है, नीचे वाला झूठा है, मजबूरी की आँधी ने ईमान का आबरू लूटा है, घर के जन की मत पूछिये, जानवर भी भूखा है, अस्तित्व संकट में, ऐसा इम्तिहान आया है ... आज फ़िर एक तूफ़ान आया है ... अश्रुधारा सुखी भी नहीं, बेगैरतों ने क़ब्जे का फ़रमान भिजवाया है, स्त्री धन पहले हीं हो चुका स्वाहा, कोई पूजा न दान काम आया है, मालिक आज क्रूर ...

७१. बहुत बड़ा यह है राज @

बहुत बड़ा यह है राज ... ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी दाने-दाने को मोहताज़, सिर पर अन्नदाता का ताज, आमदनी क्यों हो जाती है सिफर, बहुत बड़ा यह है राज ... मुर्गे के बांग से पहले, पहुंच करता दिन रात काज, बच्चे भूखे क्यों रह जाते उनके, बहुत बड़ा यह है राज ... जिनके पुरुषार्थ के बल पेट भरता समाज, जिनके परिश्रम पर राष्ट्र को नाज, आत्महत्या के ख़ून से रंगा क्यों उनका इतिहास, बहुत बड़ा यह है राज ... पूस की रात, सवा शेर गेहूँ, आंसू बहाता बुद्धिजीवी समाज, आख़िर क्यों इतने दयनीय हालात, बहुत बड़ा यह है राज ... मंच पर जिनके दर्द का कर बखान, चढ़ी जिन्होंने राजनीति की ऊंची उड़ान, हतप्रभ क्यों नहीं इनकी नियति से आज, बहुत बड़ा यह है राज ... ईश्वर की क्रूरता सबसे ज्यादा शिकार, फ़िर भी करता नित्य परोपकार, काम आयी नहीं मंदिर की आरती और नमाज बहुत बड़ा यह है राज ...