सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शिक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

७३. माफ़ किया जा सके यह ऐसा पाप नहीं है ... @

माफ़ किया जा सके यह ऐसा पाप नहीं है ... न्याय के मंदिर पर अंगुली उठाऊं, ऐसी हमारी औकाद नहीं है, बिल्कुल भी हम मौन रह जाएं, इतने आसान हालात नहीं हैं ... सूर्य को उगने से रोक पाये, इतनी लंबी कोई रात नहीं है, किसी के दबाव में यह मंदिर भी है, सब ठीक हो, ऐसी कोई बात नहीं है ... न्याय के मंदिर में हो अन्याय, इतने मुश्किल हालात नहीं है, लोकतंत्र अगर खतरे में आ गया है, निःसंकोच काले कोट में लाज नहीं है ... विरोधी स्वर जो दबाया नहीं गया हो, ऐसी कोई बुलंद आवाज नहीं है, पाप का घड़ा उबलाने लगा है, नजरंदाज करने वाला यह पाप  नहीं है... सत्ता सुख में बेफिक्र मन, न्याय के चौखट पर न्याय का दमन, ग़लती का इनको एहसास नहीं है, माफ किया जा सके, यह ऐसा पाप नहीं है...

सत्ता संग जनता भी गुनाहगार रहेगा ...

सत्ता संग जनता भी गुनाहगार रहेगा ... ✍ बिपिन कुमार चौधरी हाँ, मैं एक शिक्षक हूँ, बच्चों को पढ़ाना कर्तव्य हमारा, शिक्षा के अलख से जब नहीं सजेगा बचपन,  भारत जगतगुरू फ़िर कैसे बनेगा .... शिक्षा जगत में होने वाले खिलवाड़ का,  सत्ता संग जनता भी गुनाहगार रहेगा ... नई पीढ़ी को सजाने का करते हम जतन,  निज परेशानी से विचलित रहता है मन,  बड़ी कठिनाई के बीच गुजरता यह जीवन,  मानवता के फलदार वृक्ष को सींचने का प्रयत्न बेकार रहेगा , शिक्षा जगत में होने वाले खिलवाड़ का,  सत्ता संग जनता भी गुनाहगार रहेगा ... हमसे  भी अगर कोई कमी रह जायेगी,  यह समाज भी जि़म्मेदार रहेगा,  शिक्षा से वंचित लोगों का बेहाल रहेगा परिवार,  लोकतंत्र के मठाधीशों की जिंदगी गुलजा़र रहेगा,  शिक्षा जगत में होने वाले खिलवाड़ का,  सत्ता संग जनता भी गुनाहगार रहेगा ... पढ़ाई हो गयी इतनी महँगी,  बच्चों को पढ़ाएं या घर लाएं रोटी, राष्ट्रप्रेम के वंचित यौवन से अपने लोगों का बहेगा लहू,   भेद-भाव वाली शिक्षा से क्या स...