" कटिहार के शख़्सियत " पुस्तक लिखने में सहयोग की अपील कटिहार जक्शन की सुंदरता और व्यवस्था इसे बिहार में एक ख़ास पहचान देती है। ऐसे तो कटिहार बहुत छोटा शहर है लेकिन *यहाँ के ग्रामीण परिवेश से कई राजनीतिज्ञ, शिक्षा और साहित्य के महारथी, व्यापार के शहंशाह, समाजसेवी, डाक्टर और रंगकर्मी और प्रसाशनिक पदाधिकारियों आदि ने सफ़लता के उच्च कोटि का मुकाम स्थापित किया है। कितना अजीब लगता है ना पूरी दुनियाँ के बारे में सोशल मीडिया पर लंबी बहस में मशगूल कटिहारवासी अपने हीं धरती के योद्धाओं के संघर्ष और सफ़लता की अनोखी मिशाल से काफी अनजान हैं। कटिहार की विरासत और शख़्सियत की तलाश अपने मिट्टी की उस सुनहरे खुशबू की तलाश है, जिसने यदा-कदा हमें गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।* जिंदगी की खूबसूरती संघर्ष से प्राप्त होने वाली उस अद्भुत परिणाम में है, जिससे मानवजाति चुनौतियों को ठेंगा दिखा कर बोलती है, हम दुनियाँ के सबसे विवेकशील और कर्मशील प्राणी हैं जिसे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में महारत हासिल है। मैं कटिहार के ऐसे हीं महारथियों की तला...