वोटों का कीमत
-----------------------------------------
✍🏽 बिपिन कुमार चौधरी
सपनों का दिखा कर नजराना, बनाया तूने दिवाना,
तेरी दिवानगी में होकर कायल, मैं गाता रहा तराना,
सच पूछो हमारी जिंदगी में कुछ भी बदला नहीं,
किसे दिखाए हकीकत और किसे बताए अफसाना,
सिर्फ ख्वाब हमारे टूटे नहीं, दिल भी हमारा टूटा है,
जिनसे पाली उम्मीदें हमने, उसी ने हमें क्या लूटा है,
सियासत के चाल अजीब, रंग कोई समझ नहीं पाया,
इसमें तेरी कोई गलती नहीं, मुकद्दर ही हमारा रूठा है,
बदल बदल कर देखे हमने, सबको आजमाया है,
सत्ता में बैठ कर उसी ने औकाद हमें बताया है,
हमारी जिंदगी की जिनकी नजरों में कीमत नहीं,
हर बार उसी ने हमें, वोटों का कीमत बताया है,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें