*आत्मदाह*
जिंदगी आसान नहीं,
लेकिन मर कर,
क्या हासिल होगा,
मरने के बाद भी जलना है,
फिर जिंदा जल कर,
क्या हासिल होगा,
अगर जलना है,
तो ऐसे जलो,
परेशानियां जल कर,
भस्म हो जाय,
कर्म पथ पर नित्य यूं आगे बढ़ो,
सारे विघ्न हल हो जाय,
कौन रखेगा याद तुम्हें,
इस मेले में रोज की यही कहानी है,
अंतिम सांस तक,
जिसने किया यहां संघर्ष,
दुनियां उसी की दिवानी है,
मूर्खता में उठा कर,
यह मूर्खतापूर्ण कदम,
करके तूने अपना अंग भंग,
जीवन खुद का नरक बनाया है,
क्षणिक आक्रोश में सब कुछ गंवा कर,
बता तूने क्या पाया है...
*✍🏻 -बिपिन कुमार चौधरी*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें