धोनी
@ बिपिन कुमार चौधरी
अनहोनी को करने वाला होनी,
क्रिकेट को अलविदा कह गया धोनी,
तुझे लोग कभी भूल नहीं पायेगा,
तेरा हेलिकॉप्टर शॉट बहुत याद आयेगा,
भारत को विश्व विजेता जिसने बनाया था,
क्रिकेट पंडितो को कई कई बार चौंकाया था,
तेरी कप्तानी के जलवे कौन भूला पायेगा,
कैप्टन कुल की आक्रामकता बहुत याद आयेगा,
तेरा हुनर सर्वोत्तम, तेरा सोंच अलबेला,
कठिन परिस्थितियों में तेरा जैसा कोई नहीं खेला,
क्रिकेट का इतिहास जब भी लिखा जायेगा,
भारतीय क्रिकेट में धोनी युग स्वर्णिम कहलायेगा...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें