फ़ैशन की डायन
देखो फैशन का आया ज़माना,
गाय चराने में जिन्हें आती शर्म,
सोसल स्टेटस सिंबल बन गया,
उनके लिए कुत्तों को घूमाना,
गोबर से जिन्हें आती है बदबू,
गोद में करा पॉटी, पाती खुशबु,
ऐसी आधुनिकता का सब दीवाना,
गाय से बेहतर जहां कुत्ताें का पैखाना,
दूध है अमृत, जाने सारा ज़माना,
आउट डेटेड फैशन दूध पीना पिलाना,
पिज़्ज़ा बर्गर बिन माने नहीं हसीना,
चार कदम चलकर पूस में पोछे पसीना,
अपना काम करने में भी आये इनको दांती,
बिना बात भी घंटो ज़ुबान चलाती,
आल इंडिया के कलह का खबर लाती,
फुटा ढोल की आवाज में चाव से सुनाती,
टिक टोक में लकवा पेशेंट सा मुंह भी बनाती,
फेसबुकिया हीरो को लट्टू की तरह खूब नचाती,
घंटो मां को फोन पर अपना दुखड़ा सुनाती,
फ़ैशन की डायन खुद के जीवन में आग लगाती,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें