क्रांति दूत करे आह्वान,
क्या ऋतुराज बसन्त,
क्या मनमोहक सावन,
सत्य न्याय के लिए संघर्ष,
संकल्प दृढ़, लक्ष्य पावन,
बाधाएं अनंत, भयभीत दुर्जन,
बलिदान का नित्य होवे हवन,
कठिन डगर, पुलकित सुमन,
द्वार खुला, सभी का अभिवादन,
जीवन दुर्गम, भीरू का निश्चित पलायन,
क्रांति दूत फिर भी करे आह्वान,
करो संघर्ष या प्राप्त करो पतन,
मानव योनि में अगर पाया जीवन,
जिंदगी जीने का तुम करो जतन,
मिट्टी का काया, होगा इसी में दफन,
फिर किस बात से भयभीत तेरा मन,
आओ भरें हुंकार, याद करेगा वतन,
निर्बल लाचारों का स्नेह और आशीष,
सफल हो जायेगा तेरा सात जन्म,
मार्ग सरल नहीं, स्वतंत्र हो तुम करो पलायन,
आंखो में आंसू, सिस्टम से विलाप,
एक मार्ग क्रांति दूजा पश्चाताप,
आओ करें संघर्ष, बन्द करो प्रलाप,
जन सरोकार से आओ करें वार्तालाप,
हाथों से हाथ मिलाना होगा,
क्रांति का बिगुल बजाना होगा,
निराश मन में अलख जगाना होगा,
संघर्ष का हिम्मत जुटाना होगा,
सबके जीवन में तभी आयेगी,
खुशहाली, अमन, चैन और शांति,
जय जन क्रांति, जय जन क्रांति...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें