वोट डालने जरूर जाना ...
फिजिकल में रिस्क बहुत है,
डिजीटल का आया जमाना,
कुर्सी का लालच ही ऐसा,
दिल माने नहीं कोई बहाना,
वर्चुअल रैली का आया दौड़,
एक ही मकसद वोटर पटाना,
प्रवासी श्रमिकों पर जब थी आफत,
डिजीटल लोगों का मर गया था नाना,
संकट का बादल मंडरा रहा,
मौत का डर सबको सता रहा,
चिकित्सा सुविधाओं की हालत पतली,
भगवान भरोसे अब तो जीना मरना,
लोकतंत्र के मालिक बजाओ ताली,
किस्मत पर रोओ या दो तुम गाली,
एक बात बिल्कुल भूला नहीं जाना,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें