मौत
--------------------
कठिनाइयों का दौड़,
जीवन का मोड़,
वक्त का तकाजा,
सांसों की डोर,
कोई नहीं जाने,
नियति के फसाने,
कर्मों की दुहाई,
हर दर्द की दवाई,
कृत संकल्प,
पुरुषार्थ का बल,
सुखद जीवन का रहस्य,
रखे आनंदित प्रतिपल,
विघ्न बहुत है,
पीड़ाएं भी कम नहीं,
रब पर जिनका भरोसा,
उनके जीवन में गम नहीं,
सुख दुःख का आना,
निर्बल का हार जाना,
शंकाएं बहुत है,
क्रूरतम सत्य है,
एक बात बहुत खास,
कराता एहसास,
रुको ना मुसाफ़िर,
जब तलक जीवन है,
करो तुम संघर्ष,
रुकना ही मरण है...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें