नया इतिहास
--------------------------------------------
विकास - विकास, करते - करते,
नाश हम अपना कर बैठे,
प्रकृति के साथ करके छेड़छाड़,
अपने अस्तित्व का उपहास कर बैठे,
खुशहाली के लिए किया जतन,
जीवन के आनंद का ह्रास कर बैठे,
वन समाप्त, आश्रितों का जीवन समाप्त,
आहार श्रृंखला का सर्वनाश कर बैठे,
पानी की किल्लत, सांस लेने की जिल्लत,
यह कैसा विकास हम कर बैठे,
जीडीपी का मचा कर हाय तौबा,
इंसानों को मशीन बना बैठे,
शक्तिशाली होने का कैसा भूत सवार,
विध्वंस का जखीरा सज़ा बैठे,
सोशल मीडिया की क्या धूम मची है,
पड़ोसी को अजनबी बना बैठे,
सूचना क्रांति का कोई जोड़ नहीं,
बच्चों को वयस्क बना बैठे,
शांति की तलाश, सुकून की प्यास,
क्या क्या नहीं हम गवां बैठे,
ग्रुर हमें अपनी तरक्की पर बहुत था,
कोरोना की तबाही से एक नया इतिहास बना बैठे....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें