सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के प्रसिद्ध मंदिर और तीर्थ स्थल

https://www.amazon.in/dp/B084H9WSP5/ref=cm_sw_r_wa_apa_i_442UEbT1GBRZG

मंदिर का नाम
पूरा पता
निकटस्थ रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
निर्माण कला की खासियत
मंदिर की विशेषताएं
अन्य 

॥ विषय सूची ॥ 
गणेश जी के प्रसिद्ध मंदिर 
1. भारत में भगवान गणपति के प्रसिद्ध मंदिर 
2. सिद्धिविनायक 
3. श्री सिद्धि-बुद्धि विनायक मंदिर माता के प्रसिद्ध मंदिर माता के प्रसिद्ध मंदिर 
4. भारत में मैय्या के देवालय 
5. वैष्णो देवी 
6. कामाख्या मंदिर 
7. मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ 
8. पीतांबरा शक्तिपीठ 
9. मां पूर्णागिरिधाम 
10. कालकाजी मंदिर शिव जी के प्रसिद्ध मंदिर 
11. महाकालेश्वर 
12. केदारनाथ मंदिर 
13. अमरनाथ 
14. बारह ज्योतिर्लिंग 
15. कैलाश मानसरोवर 
16. गोपीश्वर महादेव मंदिर 
17. कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीकृष्ण जी के प्रसिद्ध मंदिर 
18. वृंदावन में श्रीकृष्ण के प्रमुख मंदिर 
19. ब्रज की चैरासी कोस यात्रा 
20. बांके बिहारी मंदिर 
21. खाटू धाम 
22. वृंदावन का इस्कॉन मंदिर 
23. प्रेम मंदिर 
24. विट्ठल मंदिर 
25. मुंबई का हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर 
26. दिल्ली का इस्कॉन मंदिर राम जी के प्रसिद्ध मंदिर 
27. भारत में भगवान राम से जुड़े प्रमुख तीर्थ व मंदिर 
28. भद्राचलम 
29. रामेश्वरम् 
30. तुलसी तीर्थ-रामवन हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर 
31. हनुमान जी के प्रमुख शक्तिपीठ 
32. जाखू मंदिर 
33. सालासर बालाजी 
34. संकटमोचन हनुमान मंदिर 
35. तिरुपति बालाजी मंदिर 
36. ब्रह्मा जी का प्रसिद्ध मंदिर-पुष्कर सिखों के प्रसिद्ध आस्था-स्थल 
37. स्वर्ण मंदिर 
38. मणिकर्ण 
39. शीशगंज गुरुद्वारा 
40. शिरडी का साईं बाबा मंदिर 
41. शनिदेव का प्रसिद्ध मंदिर-शनि शिंगणापुर भगवान सूर्यदेव के प्रसिद्ध मंदिर 
42. भगवान सूर्य का कोणार्क मंदिर 
43. भारत में सूर्य देव के अन्य मंदिर 
44. काशी के सूर्य मंदिर 
45. सूर्य आराधना का केंद्र है पश्चिमोन्मुख देव मंदिर 
46. महालक्ष्मी जी के प्रसिद्ध मंदिर 
47. मां सरस्वती जी का प्रसिद्ध मंदिर-बासर 
48. बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध आस्था-स्थल जैन बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध आस्था-स्थल 
49. जैन तीर्थ-श्री पार्श्वनाथ 
50. दिलवाड़ा जैन मंदिर 
51. श्री सिद्धकूट चैत्यालय 
52. अगाशी जैन मंदिर 
53. कमल मंदिर 
54. अक्षरधाम चारधाम 
55. द्वारका 
56. बद्रीनाथ-भगवान विष्णु की तपोभूमि 
57. रामेश्वरम्-जहां से राम पहुंचें थे लंका 
58. जगन्नाथ-धरती का बैकुंठ 


लेखक परिचय गणेश जी के प्रसिद्ध मंदिर भारत में भगवान गणपति के प्रसिद्ध मंदिर आमतौर पर देखा जाता है कि लगभग सभी मंदिरों में भगवान गणेश का विग्रह रूप स्थापित है और वह सभी देवताओं के साथ पूजे जाते हैं एवं अपना आशीर्वाद अपने भक्तों को देते हैं, परंतु संपूर्ण भारत में ऐसे भी मंदिर हैं, जो केवल भगवान गणपति के ही हैं। ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध मंदिरों का विवरण देखें इस लेख में, जो भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित हैं। आंध्र प्रदेश भद्राचलम् गणेश मंदिर भद्राचलम् का यह मंदिर राजामुंडरी से लगभग 130 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर लगभग 25 मंदिर हैं, जो श्रीराम मंदिर के अंतर्गत आते हैं जिनमें भिन्न-भिन्न भगवानों की पूजा-अर्चना होती है। श्रीराम मंदिर गोदावरी नदी के किनारे भद्राचलम् में स्थित है। इन प्रसिद्ध मंदिरों में यह गणेश मंदिर भी जगतप्रसिद्ध है। पाटला विनायक (विजयवाड़ा) विजयवाड़ा राजामुंडरी से लगभग 145 कि.मी. की दूरी पर है। इस स्थान पर पूर्व दिशा में बहुत-सी गुफाएं हैं और इन्हीं में से एक गुफा में गणपति का विग्रह स्थापित है। यहां भक्तों की भारी भीड़ पूरे वर्ष भर रहती है। इसके अलावा यहां आरसवाली मंदिर भी प्रसिद्ध है, जो श्रीकाकुलम् जिले में स्थित है। बिहार राजगृह यह स्थान उसी प्रकार प्रसिद्ध है, जिस प्रकार बिहार में बुद्ध के तीर्थस्थान प्रसिद्ध हैं। यह प्रसिद्ध मंदिर विपुलांचल पहाड़ी, जो राजगृह के निकट स्थित है, के दक्षिण में है। मंदार पर्वत यह स्थान दक्षिणी भागलपुर से लगभग 50 कि.मी. दूर एवं 700 फुट ऊंचा है। इसी स्थान पर एक झील है, जिसे पापहारिणी कहते हैं। यहां भी श्री गणेश का एक प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिर है। रामगढ़ रामगढ़ शाहबाद जिले में स्थित एवं भाबुआ रेलवे स्टेशन से लगभग 13 कि.मी. की दूरी पर है, यहीं पर मुंडेश्वरी मंदिर स्थित है। इसी मंदिर में गणेश जी का विग्रह रूप बहुत ही प्रसिद्ध है। गोवा खंडोलयाचा गणपति खंडोला, (पोंडा तालुका) यह मंदिर नवेली में स्थित है, जो दिवाड़ी गांव तिसवाड़ी तालुका में है। सन् 1560 के एक युद्ध के दौरान यहां पर गणपति के विग्रह रूप को यहां के प्रसिद्ध भगवान खाण्डेपर के साथ पोंडा में स्थापित किया गया था। गोपाल गणपति (बांडीवाड़े) लगभग 90-100 वर्ष पहले एक ग्वाला, जिसे ‘हापो’ कहते थे, वह बांडीवाड़े के राजा सौनधेकर के यहां नौकरी करता था। उसे एक दिन जंगल में 1 फुट ऊंची गणेश की पत्थर की मूर्ति मिली, उसने वहीं जंगल में नारियल की पत्तियों से एक मंडप बनाकर उस मूर्ति को वहीं रख दिया। इसे देखकर वहां के मुख्यमंत्री बाण्डोडकर ने वहां गणपति का एक मंदिर ब

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परिवर्तन

परिवर्तन ------------------------------------------------- समृद्धि के पीछे मैं था भागा, रहा फिर भी मैं अभागा, जिंदगी बहुत दूर जा चुकी थी, जब तलक मैं था जागा... जड़ निस्तेज, तेज शाखा, दुनियां हैरत में, इतना तेज भागा, मेरी खुशियां रह गई पीछे, मैं आगा, जब तलक मैं था जागा ... संसाधन कम था, हिम्मत ज्यादा, पग पग पर था अनंत ही बाधा, विजय किया प्राप्त, छूट गया रिश्ता नाता, जब तलक मैं था जागा... पीड़ाएं बहुत थी, फिर भी था राजा, छोटी छोटी बातें करता था साझा, बड़ी बड़ी खुशियों में अब आता नहीं मजा, जब तलक मैं था जागा... ठहाकों की खनक, फिका बाजा, मेरा अतीत मुझे वह दिन लौटा जा, तड़पता रहा बन कर कृष्ण, रोती राधा, जब तलक मैं था जागा... पहले रो कर भी था बात मान जाता, अब हर बात में हूं, अकड़ दिखाता, ताकतवर हुआ नहीं मैं, रूठ गया मेरा विधाता, जब तलक मैं था जागा...

४०. ऐसी ममता को नित्य नमन (निभा पत्रिका) @

ऐसी ममता को नित्य नमन ... ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी माँ के ममता की छाँव है अनमोल,  इससे बढ़कर नहीं कोई स्वर्ग और भवन,  तेरे आशीषपूर्ण स्पर्श से हर जाए सारे दुःख,  ऐसी ममता क़ो नित्य नमन .... इनके कठिन संघर्ष का मुश्किल वर्णन,  इनके त्याग का कठिन विवरण,  संतान की ख़ुशी के लिये सर्वस्व त्याग दे,  ऐसी ममता क़ो नित्य नमन ... धड़कन की आवाज भी जिनकी देन है, जिसने इस सुंदर संसार में क्या हमारा सृजन,  जिनके दूध का कर्जदार शरीर का कण-कण, ऐसी ममता को नित्य नमन ... ऊंचाई चाहे जितनी कर ले हम हासिल,  छू ले क्यों ना चाहे हम गगन,  जिनकी गोद में खेला हमारा बचपन,  ऐसी ममता को नित्य नमन ... हमारी छोटी सफलता से पुलकित जिसका मन,  सबसे ज्यादा हमारी सफलता से मनाता हो जश्न,  कर्जदार उसका यह शरीर और यौवन,  ऐसी ममता को नित्य नमन ... इस सृष्टि में अगर हो जाएं हम दफन,  मेरी मौत से पहले, ख़ुद के लिये मांगे कफ़न,  अपने कलेजे के टुकड़े के लिये करे सर्वस्व अर्पण,  ऐसी ममता को नित्य नमन ...

पिता का छत्रछाया

पिता का छाया  (कहानी) ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी एक लड़की के जन्म लेते हीं सबसे ज्यादा ज़िम्मेदारी का भार एक पिता के ऊपर हीं आ जाता है। समय कितना भी बदल गया हो लेकिन एक लड़की की जिंदगी का भविष्य आज भी सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि उसके पिता की क्या हैसियत है और उसका पिता अपनी लड़की के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिये कितना धन खर्च करने की इच्छा रखता है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य तो उस लड़की का होता है जिसके सिर पर पिता का छत्रछाया हीं नहीं हो। सुगंधा एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की है। भगवान ने भले हीं उसे बहुत सुंदर काया नहीं दिया हो लेकिन थोड़े छोटे कद की वह एक आकर्षक महिला है। दिल उसका बिल्कुल निश्छल और उम्र के हिसाब से थोड़ा बच्चा है। अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखना और दूसरे के गम से तुरंत गमगीन हो जाना उसके स्वभाव की सबसे बड़ी खासियत है। किसी पर भी भरोसा कर लेना और घर आने-जाने वाले लोगों की खातिरदारी में तुरंत तल्लीन हो जाना उसे सभी के बीच लोकप्रिय बनाता है। इन सबके बीच एक कसक जो उसे अंदर हीं अंदर सालती है वह है उसकी अपनों से उन उम्मीदों का पहाड़ जो एक बिना बाप के लड़की की शायद हीं पूरी होती...