नियोजित का कलंक कल मिट जायेगा ....
✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी
कल जुबां से कुछ लोग कातिलाना बाण चलायेंगे,
सम्मान की लड़ाई में अपने योगदान का बखान सुनायेंगे,
कुछ व्हाट्सअप पर अपने मसीहा का गुणगान गायेंगे,
संघ के नाम पर अपने नेतागिरी को परवान चढ़ाएंगे ...
एक सवाल आज भी अनुत्तरित है,
चंदा-चोर का दामन आज भी बिल्कुल पवित्र है,
अगर शिक्षकों के सम्मान से हुअा खिलवाड़,
इसका जिम्मेदार कुछ शिक्षक नेताओं का दोहरा चरित्र है ...
ईश्वर बस इतनी कृपा बनाये रखना,
न्याय के दरबार में शिक्षकों की लाज बचाये रखना,
सुप्रीम कोर्ट आख़री आशा की किरण है,
नियोजित शिक्षकों पर कृपा बनाए रखना ...
यह कठिन परीक्षा की बेला है,
शिक्षकों के जज्बातों से कुछ लोगों ने खेला है,
वक्त इन नासुरों को एक दिन जरूर सबक सिखायेगा,
ईश्वर आपकी कृपा हो, नियोजित का कलंक कल मिट जायेगा ....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें