सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रात के अन्धेरे में जुगनू से मेरी बात हुई ...

रात के अन्धेरे में जुगनू से मेरी बात हुई ...

✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी

रात के अन्धेरे में जुगनू से मेरी बात हुई,
मेरी जिंदगी मुझसे मिलने आयी थी,
शाम तलक मेरी राह वो तकती रही,
मैं जब तलक पहुँचा रात हुई ...
रात के अन्धेरे में जुगनू से मेरी बात हुई,

मेरे दिल ने जुगनू से पूछा,
आख़िर उनसे से क्या बात हुई,
अब अलग रहना बहुत मुश्किल है,
मेरे बग़ैर अब जीना मुश्किल है, बस इतनी बात हुई ...
रात के अन्धेरे में मेरी जुगनू से बात हुई ....

मेरी यादों में अक्सर वो खोई रहती है,
सपनों में मुलाक़ात हो जाये, इसी चाहत में सोयी रहती है,
मोहब्बत को नजर नहीं लगे इसलिये किसी से कुछ नहीं कहती है,
सुकून के पलों से महरूम दिन और रात हुई,
रात के अन्धेरे में  जुगनू से मेरी बात हुई ...

सज कर आईना के सामने आने से वो डरती है,
यादों के समंदर से आखों में मोती छलक नहीं जाये,
इसी कशमकश में आईने से भी दूर रहती है,
मेरे दिलरुबा के लिये इतने मुश्किल हालात हुई,
रात के अन्धेरे में जुगनू से मेरी बात हुई ...

अब दूर रहना मेरे लिये भी इतने आसां नहीं हैं,
मुश्किल यह है कि मेरी उनसे पहचान नहीं है,
मैं तुझे तन्हाई में तड़पने छोड़ दूँ, इतना भी मेरा दिल बईमान नहीं है,
तेरी एक झलक पाने के लिये मेरे नयनों से नींद गायब हुई,
रात के अन्धेरे में जुगनू से मेरी बात हुई ...

सपनों की दुनियाँ में मग्न, मैं रास्ते से  अनजान था,
पहली मुलाक़ात में हीं ऐसा लगा, वर्षों से मेरा पहचान था, 
सड़क किनारे आचानक टकड़ा कर वो बेनकाब हुई,
रात के अन्धेरे में  जुगनू से मेरी बात हुई ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता का छत्रछाया

पिता का छाया  (कहानी) ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी एक लड़की के जन्म लेते हीं सबसे ज्यादा ज़िम्मेदारी का भार एक पिता के ऊपर हीं आ जाता है। समय कितना भी बदल गया हो लेकिन एक लड़की की जिंदगी का भविष्य आज भी सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि उसके पिता की क्या हैसियत है और उसका पिता अपनी लड़की के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिये कितना धन खर्च करने की इच्छा रखता है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य तो उस लड़की का होता है जिसके सिर पर पिता का छत्रछाया हीं नहीं हो। सुगंधा एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की है। भगवान ने भले हीं उसे बहुत सुंदर काया नहीं दिया हो लेकिन थोड़े छोटे कद की वह एक आकर्षक महिला है। दिल उसका बिल्कुल निश्छल और उम्र के हिसाब से थोड़ा बच्चा है। अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखना और दूसरे के गम से तुरंत गमगीन हो जाना उसके स्वभाव की सबसे बड़ी खासियत है। किसी पर भी भरोसा कर लेना और घर आने-जाने वाले लोगों की खातिरदारी में तुरंत तल्लीन हो जाना उसे सभी के बीच लोकप्रिय बनाता है। इन सबके बीच एक कसक जो उसे अंदर हीं अंदर सालती है वह है उसकी अपनों से उन उम्मीदों का पहाड़ जो एक बिना बाप के लड़की की शायद हीं पूरी होती...

४०. ऐसी ममता को नित्य नमन (निभा पत्रिका) @

ऐसी ममता को नित्य नमन ... ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी माँ के ममता की छाँव है अनमोल,  इससे बढ़कर नहीं कोई स्वर्ग और भवन,  तेरे आशीषपूर्ण स्पर्श से हर जाए सारे दुःख,  ऐसी ममता क़ो नित्य नमन .... इनके कठिन संघर्ष का मुश्किल वर्णन,  इनके त्याग का कठिन विवरण,  संतान की ख़ुशी के लिये सर्वस्व त्याग दे,  ऐसी ममता क़ो नित्य नमन ... धड़कन की आवाज भी जिनकी देन है, जिसने इस सुंदर संसार में क्या हमारा सृजन,  जिनके दूध का कर्जदार शरीर का कण-कण, ऐसी ममता को नित्य नमन ... ऊंचाई चाहे जितनी कर ले हम हासिल,  छू ले क्यों ना चाहे हम गगन,  जिनकी गोद में खेला हमारा बचपन,  ऐसी ममता को नित्य नमन ... हमारी छोटी सफलता से पुलकित जिसका मन,  सबसे ज्यादा हमारी सफलता से मनाता हो जश्न,  कर्जदार उसका यह शरीर और यौवन,  ऐसी ममता को नित्य नमन ... इस सृष्टि में अगर हो जाएं हम दफन,  मेरी मौत से पहले, ख़ुद के लिये मांगे कफ़न,  अपने कलेजे के टुकड़े के लिये करे सर्वस्व अर्पण,  ऐसी ममता को नित्य नमन ...