संघर्ष से भागने को तैयार हम भी नहीं हैं....
✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी
(BPNPSS MUL,कटिहार)
अगर है सेल्फी का विरोध,
खुल कर सामने आइए ..
जुबानी जंग से हालात नहीं सुधरेंगे,
संघर्ष में कंधा से कंधा मिलाइए ..
बेशक व्यस्त आप हो,
बेगार हम भी नहीं है,
समझौता अगर आपने कर लिया,
हमें भी कोई गम नहीं है ...
अंगुली हम पर नहीं उठाईएगा,
अपने गिरेबान पर भी नजर दौड़ाईएगा ,
शिक्षक समाज के इज्जत का अगर होगा ख्याल,
बैठक मे आप जरूर आइयेगा ....
ईमानदार आप हैं,
तो कामचोर हम भी नहीं हैं,
शिक्षक एकता का अगर आप देंगे परिचय,
तो गद्दार हम भी नहीं हैं ...
परेशानी अगर आपको नहीं है,
जि़म्मेदारी निभाने से लाचार हम भी नहीं हैं,
शिक्षकों के सम्मान से अगर आपको प्यार है,
संघर्ष से भागने को तैयार हम भी नहीं हैं ....
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें