सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कटिहार के शख़्सियत

" कटिहार के शख़्सियत " पुस्तक लिखने में सहयोग की अपील

कटिहार जक्शन की सुंदरता और व्यवस्था इसे बिहार में एक ख़ास पहचान देती है। ऐसे तो कटिहार बहुत छोटा शहर है लेकिन *यहाँ के ग्रामीण परिवेश से कई  राजनीतिज्ञ, शिक्षा और साहित्य के महारथी, व्यापार के शहंशाह, समाजसेवी, डाक्टर और रंगकर्मी और प्रसाशनिक पदाधिकारियों आदि ने सफ़लता के उच्च कोटि का मुकाम स्थापित किया है। कितना अजीब लगता है ना पूरी दुनियाँ के बारे में सोशल मीडिया पर लंबी बहस में मशगूल कटिहारवासी अपने हीं धरती के योद्धाओं के संघर्ष और सफ़लता की अनोखी मिशाल से काफी अनजान हैं। कटिहार की विरासत और शख़्सियत की तलाश अपने मिट्टी की उस सुनहरे खुशबू की तलाश है, जिसने यदा-कदा हमें गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।* जिंदगी की खूबसूरती संघर्ष से प्राप्त होने वाली उस अद्भुत परिणाम में है, जिससे मानवजाति चुनौतियों को ठेंगा दिखा कर बोलती है, हम दुनियाँ के सबसे विवेकशील और कर्मशील प्राणी हैं जिसे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में महारत हासिल है। मैं कटिहार के ऐसे हीं महारथियों की तलाश में अपनी एक पुस्तक लिखना चाहता हूँ - *" कटिहार के शख़्सियत "*

मैं जानता हूँ, यह अत्यंत परिश्रम का कार्य है और इसके लिये मुझे कटिहार के अतीत का गहन पड़ताल करना होगा लेकिन ईश्वर और परम पिता परमेश्वर की कृपा और अपने शुभचिंतकों के सहयोग से मुझे पुरा विश्वास है कि मैं ऐसा कर पाने सफल होऊंगा। यह कटिहार की धरती पर कर्म और संघर्ष के बल पर सफ़लता की गाथा लिखने वाले वर्तमान में जीवित लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। मुझे पूरी उम्मीद है आपलोग ऐसे जीवित लोगों का नाम मुझे सुझायेंगे और ऐसे शख्सियतों का भी मुझे निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा .....


✍🏻 *बिपिन कुमार चौधरी*

📞 *7717702376*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता का छत्रछाया

पिता का छाया  (कहानी) ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी एक लड़की के जन्म लेते हीं सबसे ज्यादा ज़िम्मेदारी का भार एक पिता के ऊपर हीं आ जाता है। समय कितना भी बदल गया हो लेकिन एक लड़की की जिंदगी का भविष्य आज भी सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि उसके पिता की क्या हैसियत है और उसका पिता अपनी लड़की के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिये कितना धन खर्च करने की इच्छा रखता है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य तो उस लड़की का होता है जिसके सिर पर पिता का छत्रछाया हीं नहीं हो। सुगंधा एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की है। भगवान ने भले हीं उसे बहुत सुंदर काया नहीं दिया हो लेकिन थोड़े छोटे कद की वह एक आकर्षक महिला है। दिल उसका बिल्कुल निश्छल और उम्र के हिसाब से थोड़ा बच्चा है। अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखना और दूसरे के गम से तुरंत गमगीन हो जाना उसके स्वभाव की सबसे बड़ी खासियत है। किसी पर भी भरोसा कर लेना और घर आने-जाने वाले लोगों की खातिरदारी में तुरंत तल्लीन हो जाना उसे सभी के बीच लोकप्रिय बनाता है। इन सबके बीच एक कसक जो उसे अंदर हीं अंदर सालती है वह है उसकी अपनों से उन उम्मीदों का पहाड़ जो एक बिना बाप के लड़की की शायद हीं पूरी होती...

वाग्देवी का आशीष

वाग्देवी का आशीष भांति भांति के लोग यहां, भांति भांति के विचार, सोच, समझ कीजिए भरोसा, परखिए मिश्री, फिटकरी का व्यवहार, मान सबको प्यारा लगे, मार्गदर्शन करे अपमान, मूर्ख धनानंद की धृष्टता, मौर्य का हुआ उत्थान, बदनामी से डरिये नहीं , बदगुमानी है बड़ा रोग, नित्य आगे बढ़ते रहिये, विजय रहस्य है मनोयोग, संवाद में बहुत शक्ति है, विवाद करे ऊर्जा ह्रास, समय कीजिए नहीं व्यर्थ, कीजिए नहीं कभी उपहास, भय में याद आते भगवान, जिनकी इच्छा हम बने इंसान, व्यर्थ रहा कृष्ण का भी ज्ञान, निज स्वार्थ में पतित सर्वोपरि संतान, निंदा में आनंद बहुत है, बुद्धि करता यह भ्रष्ट है, विवेकवान दूरी बनाते हैं, वाग्देवी का आशीष पाते हैं,

गांव से निकला, छोरा मस्तमोला*

*गांव से निकला, छोरा मस्तमोला* गांव से निकला, छोरा मस्तमोला, साथ में सपनों का एक बड़ा बोझ, कब होगी नौकरी, कब कमाओगे रुपया, पूछे फोन पर सब यहां हर कोई रोज, दिल का हाल, यहां किसे बताएं, सबको लगे शहर में काट रहे हम मौज, सतुआ खिचड़ी खा कर रहे खूब प्रयास,  हर रिजल्ट बाद देते खुद को खूब दोष, रोना धोना कहां सीखा हमने, दुनियां को दिखाना है जोश, हम गंवारों का मत उड़ाओ मजाक, एक झटके में हम उड़ा देंगे सबका होश... ✍🏻 *कवि विपिन वियान 'हिंदुस्तानी'*