सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेरणा

*आइए प्रेरणा की तलाश करें...*
(अपनी जीवनी लिखने का मुझे मौका दें)

जिंदगी में आज हम जो भी हैं, वही आज हमारी पहचान है लेकिन क्या वाकई हम वो हैं जो होना चाहते थे ? ? ?
*शायद नहीं ! ! !*

दरअसल जिंदगी एक समझौता है जिसे ना चाहते हुए भी हमें अक्सर करना हीं पड़ता है ....

*👉🏻 कभी अपनों के लिये ...*
*👉🏻 कभी धन और साधन के अभाव में ...*
*👉🏻 कभी किसी अपने या अपनों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण ...*
*👉🏻 कभी अचानक हुए किसी हादसे के कारण*

आपका अतीत कोई याद नहीं रखता है लेकिन जिंदगी हरसमय आपको यह याद दिलाता रहता है। कभी आपको *अपना केरियर तो कभी अपना प्यार तो कभी आपको अपने हॉबी का बलिदान देना पड़ता है ...*

लेकिन कोई ना कोई एक चीज होती है जो लगातार आपको जीने के लिये प्रेरित करती है ....

तो देर किस बात की है । *कलम ✍🏻 उठाइये और अपनी जिंदगी जीने की प्रेरणा मुझे लिख कर भेज दीजिये साथ हीं आप उन परेशानियों और मुश्किलों का जिक्र भी जरूर करें, जिससे आपकी प्रेरणा ने आपको लड़ने और लड़ कर मुसीबतों से निकलने की प्रेरणा दी। अगर मुझे आपकी प्रेरणा पसंद आयी तो मैं उसे अपनी पुस्तक में अवश्य जगह दूँगा ...*

*📞 7717702376*
*📧 bipinkrchoudhary1@gmail.com*

क्या बात है, वाकई जिंदगी जीना हो तो जिंदगी में दर्द और संघर्ष का होना वाकई बहुत जरूरी है। अब तक प्राप्त कहानियों से मैंने  महसूस किया है कि *जो लोग बोलते हैं कि फलाने ने आपके दिल को चोट पहुंचाया है उसने वास्तव में आपकी जिंदगी को सही दिशा प्रदान किया। अब आप पर निर्भर करता है कि आप टूट गये या सफ़लता प्राप्त करने के लिये टूट पड़े ...*

अब तक प्राप्त कहानियों के कुछ खास पहलुओं पर मेरे द्वारा चयनित शीर्षक : -

*👉🏻 एक दिन पापा को मोटरसाइकल से डाक्टर के यहाँ जरूर ले जाऊंगा...*

*👉🏻 इतना कमाउंगा कि माँ को पैसे के लिये रोना नहीं पड़ेगा*

*👉🏻 मुखिया को एक दिन सबक जरूर सिखाऊंगा*

*👉🏻 दोस्त की मम्मी के अपमान का बदला...*

*👉🏻 तुम्हारे खानदान में आज तक कोई कलम डोलाया है*

*👉🏻 लड़की पढ़ कर क्या करेगी*

*👉🏻 बाप का ओकाद पता है...*

आदि .....

धन्यवाद मित्रों ! ! !
*सबसे पहले आपकी सफ़लता के लिये आपको हार्दिक बधाई और आपके उज्ज्वल भविष्य के लिये अपार शुभकामनाएं ....*

मैं समय मिलते हीं आपके लिये आपकी कहानी लिखूंगा। नाम और स्थान काल्पनिक होगा क्योंकि मैं किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करना चाहता हूँ । आप भले कोई बहुत बड़े महापुरुष नहीं हो लेकिन ऐसा करने का मेरा एक मात्र उद्देश्य नई पीढ़ी को आपकी कहानी से प्रेरित करना मात्र है ....

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता का छत्रछाया

पिता का छाया  (कहानी) ✍🏻 बिपिन कुमार चौधरी एक लड़की के जन्म लेते हीं सबसे ज्यादा ज़िम्मेदारी का भार एक पिता के ऊपर हीं आ जाता है। समय कितना भी बदल गया हो लेकिन एक लड़की की जिंदगी का भविष्य आज भी सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि उसके पिता की क्या हैसियत है और उसका पिता अपनी लड़की के सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के लिये कितना धन खर्च करने की इच्छा रखता है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य तो उस लड़की का होता है जिसके सिर पर पिता का छत्रछाया हीं नहीं हो। सुगंधा एक पढ़ी लिखी और समझदार लड़की है। भगवान ने भले हीं उसे बहुत सुंदर काया नहीं दिया हो लेकिन थोड़े छोटे कद की वह एक आकर्षक महिला है। दिल उसका बिल्कुल निश्छल और उम्र के हिसाब से थोड़ा बच्चा है। अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखना और दूसरे के गम से तुरंत गमगीन हो जाना उसके स्वभाव की सबसे बड़ी खासियत है। किसी पर भी भरोसा कर लेना और घर आने-जाने वाले लोगों की खातिरदारी में तुरंत तल्लीन हो जाना उसे सभी के बीच लोकप्रिय बनाता है। इन सबके बीच एक कसक जो उसे अंदर हीं अंदर सालती है वह है उसकी अपनों से उन उम्मीदों का पहाड़ जो एक बिना बाप के लड़की की शायद हीं पूरी होती...

वाग्देवी का आशीष

वाग्देवी का आशीष भांति भांति के लोग यहां, भांति भांति के विचार, सोच, समझ कीजिए भरोसा, परखिए मिश्री, फिटकरी का व्यवहार, मान सबको प्यारा लगे, मार्गदर्शन करे अपमान, मूर्ख धनानंद की धृष्टता, मौर्य का हुआ उत्थान, बदनामी से डरिये नहीं , बदगुमानी है बड़ा रोग, नित्य आगे बढ़ते रहिये, विजय रहस्य है मनोयोग, संवाद में बहुत शक्ति है, विवाद करे ऊर्जा ह्रास, समय कीजिए नहीं व्यर्थ, कीजिए नहीं कभी उपहास, भय में याद आते भगवान, जिनकी इच्छा हम बने इंसान, व्यर्थ रहा कृष्ण का भी ज्ञान, निज स्वार्थ में पतित सर्वोपरि संतान, निंदा में आनंद बहुत है, बुद्धि करता यह भ्रष्ट है, विवेकवान दूरी बनाते हैं, वाग्देवी का आशीष पाते हैं,

गांव से निकला, छोरा मस्तमोला*

*गांव से निकला, छोरा मस्तमोला* गांव से निकला, छोरा मस्तमोला, साथ में सपनों का एक बड़ा बोझ, कब होगी नौकरी, कब कमाओगे रुपया, पूछे फोन पर सब यहां हर कोई रोज, दिल का हाल, यहां किसे बताएं, सबको लगे शहर में काट रहे हम मौज, सतुआ खिचड़ी खा कर रहे खूब प्रयास,  हर रिजल्ट बाद देते खुद को खूब दोष, रोना धोना कहां सीखा हमने, दुनियां को दिखाना है जोश, हम गंवारों का मत उड़ाओ मजाक, एक झटके में हम उड़ा देंगे सबका होश... ✍🏻 *कवि विपिन वियान 'हिंदुस्तानी'*